राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने ट्वीट कर दी थी देशवासियों को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद


समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार दोपहर बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। अमर सिंह 64 वर्ष के थे। अमर सिंह का इलाज छह महीने से सिंगापुर में चल रहा था। हाल में एक रिपोर्ट आयी थी जिसमे उनके आइसीयू में एडमिट होने कि बात कही गयी थी।



शनिवार दिन में करीब 2 बज कर 9 मिनट पर अमर सिंह ने ट्वीट कर स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी और उसके ठीक 5 मिनट पहले उन्होंने सभी को ट्वीट कर ईद अल अजहा कि मुबारकबाद दी थी। उनके द्वारा किये गए दोनों ट्वीट से ऐसा लगता है कि इतनी बीमारी के बावजूद भी वो सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव थे।

22 मार्च को अमर सिंह ने अपना एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमे वो अस्पताल के बेड पर थे। वीडियो में वो अपने सभी फॉलोवर्स से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने कि अपील करते नज़र आये थे।

अमर सिंह ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। साल 2011 में उन्होंने अपनी नई पर्टी राष्ट्रीय लोक मंच बना ली थी। साल 2014 में अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी जॉइन कर ली थी।

अमर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में हुआ था। वो राजपूत घराने से थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के खत्री विद्यालय और सेंट ज़ेवियर कॉलेज से पूरी की थी। उन्होंने वकालत कि पढ़ाई कोलकाता के लॉ कॉलेज से पूरी की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Notifications Powered By Aplu