UP Weather: हल्की बारिश से नीचे गिरा यूपी का पारा, अभी और गर्मी से राहत के आसार



पिछले चार-पांच दिन से पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार हवा के कम दबाव के क्षेत्र ने पूरे राज्य को गर्मी से राहत दिलाई है। यह राहत अगले दो दिन तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 27 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बहराइच में तो अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम यानी 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार कम दबाब के क्षेत्र इस समय सक्रिय हैं। पूर्वी जिलों समेत पूरे राज्य में इसके कारण गर्मी से राहत मिल गयी है। तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी है। बांदा, झांसी, प्रयागराज, कानपुर, हमीरपुर जिलों में तीन दिन पहले तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वहीं पिछले बुधवार को बांदा का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यहां का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

बहराइच मे 31, लखीमपुर में 36 गोरखपुर में 33.2, शाहजहांपुर और सहारनपुर में 32 डिग्री सेल्सियस ताममान दर्ज किया गया। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो-तीन दिन गर्मी से राहत भरे होंगे। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दो-तीन चरणों में बरसात होगी। बदली छायी रहेगी। तापमान में गिरावट भी होगी। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तैयार हो रहे पश्चिमी विक्षोभ राज्य खासकर पश्चिमी जिलों में मौसम में बदलाव लाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ