CM योगी बने टॉफी वाले बाबा, जनता दर्शन में बच्चों पर उमड़ा प्यार, कर्मचारियों से मँगवाई चॉकलेट

CM Yogi


गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी का एक बार फिर बच्चों पर प्यार दिखाई दिया। बच्चों के साथ पहुंचे फरियादियों की बात सुनकर सीएम योगी ने उनका निस्तारण तो कराया ही साथ ही बच्चों को लेकर दुलार भी किया। जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ बच्चों को देखकर सीएम योगी भावुक हो गए। इस दौरान सीएम योगी की वर्षो पुरानी टॉफी बाबा की छवि एक बार याद आ गई। सीएम ने जनता दर्शन में मौजूद कर्मचारियों से तुरंत चॉकलेट मंगाई और बच्चों को खिलाई। दरअसल शुक्रवार को सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे।

सुबह 8 बजे से जनता दर्शन में उन्होंने 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एक-एक कर सभी के पास पहुंचे और आवेदन लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तकरीबन 750 लोगों की शिकायतों का संज्ञान प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्री निवास एवं हिन्दू सेवाश्रम मिला कर लिया। योगी ने जनता दर्शन में आई दिव्यांग युवती का भी उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी। 

बांसगांव इलाके के सिरसिया की रहने वाली चंदा देवी ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि उनके 6 साल के बेटे लक्ष्य उर्फ गोलू की 2 अप्रैल 2022 को अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस अब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीएम ने एसएसपी विपिन ताडा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 

चिलुआताल इलाके के अमवा की रहने वाल जलुसा देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति जुगानी निषाद की 3 महीने पहले गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी। चिलुआताल पुलिस हत्यारों से ही मिल गई, तीन महीने बीत जाने के बाद भी हत्यारे बेखौफ घूमते हुए धमका रहे हैं। लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। कई बार इसकी शिकायत थाना और पुलिस अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

पुलिस विभाग की कई शिकायतों से आने से वह काफी नाराज दिखे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निचले स्तर पर काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि तत्काल ऐसे मामलों में गिरफ्तारी की जाए। अब तक इन मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसका स्पष्टीकरण भी लिया जाए। 

योगी सुबह मठ से बाहर आए तो उन्होंने शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पहुंच आशीर्वाद लिया। फिर गोशाला पहुंचे, जहां नव निर्मित नव निर्मित महायोगी गुरु गोरखनाथ गो सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र में गुरुवार को भी गो माताओं को प्रवेश दिलाया गया है। उन्होंने यहां गो सेवा भी की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Notifications Powered By Aplu