बरेली से संवादाता का डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
जनपद बरेली शाही _ बंदरों के झुंड ने 4 माह के बच्चे की जान ले ली। गर्मी के कारण पिता उसे छत पर ले गए थे। गोद में समेटकर टहला रहे थे, इतने में बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, हड़बड़ी के बीच पकड़ कमजोर हुई तो बंदरों ने उनके बेटे को छीना और हवा में उछाल दिया, तीन मंजिल से नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार धनेटा- शीशगढ़ रोड से सटे दुनका गांव में रहने वाले अरुन उपाध्याय कृषक है। गर्मी के कारण वह प्रत्येक शाम को बेटे को गोद में लेकर छत पर चले जाते थे देर शाम करीब 8 बजे बेटे व पत्नी स्वाति के साथ टहल रहे थे अचानक बंदरों का झुंड छत पर आया तो उन्होंने आवाज लगाकर भगाने का प्रयास किया। इतने में कुछ बंदरों ने पत्नी स्वाति पर झपट्टा मारा।वह बचकर नीचे भाग गई कुछ बंदरों ने अरुन उपाध्याय को घेर लिया हड़बड़ी के बीच बेटा उनकी गोद से छिटक रहा था इतने में बंदर ने झपट कर उछाल दिया कुछ ही मिनट में अरुन उपाध्याय और उनकी पत्नी स्वाति का बेटा हमेशा के लिए दुनिया से चला गया।
इससे पूर्व गौरव की बेटी अंजलि ,मुनीश की बेटी सृष्टि सहित पूनम ,शुभम,सौभ्या आदि पर भी हमला कर चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ