किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल



बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली शीशगढ़ _ शीशगढ़ कस्बे में आठ वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले  अधेड़ व्यक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जानकारी के अनुसार बताते चलें कि दो दिन पूर्व  शीशगढ़ कस्बे के निवासी अफजाल अहमद 48 वर्ष  ने एक 8 वर्ष की किशोरी को पैर दबाने के बहाने अपने कमरे में बुलाकर  उसके  साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था  किसी तरह किशोरी छूटकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बतायी थी किशोरी की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में दुष्कर्म करने के प्रयास में मुकद्दमा  दर्ज किया था आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दविश भी दी थी लेकिन सफलता नही मिली थी आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  तथा दुष्कर्म करने के प्रयास की धारा 376, 511 को हटाकर छेड़छाड़  करने  की धारा 354 व पॉक्सो एक्ट  9/10 में जेल भेज दिया गया।           




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ