भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बीजेपी सांसद संतोष गंगवार ने किया



बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ भाजपा महिला मोर्चा महानगर बरेली का प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम आज भाजपा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर संपन्न हुआ, प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा सांसद  संतोष गंगवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया,  इस मौके पर वन मंत्री शहर विधायक अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, वन मंत्री के बड़े भाई साहब समाजसेवी अनिल एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष के.एम.अरोरा, डॉक्टर शशी वाला राठी, आदि ने दीनदयाल उपाध्याय जी और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस मौके पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीलम जेठा ने कार्यक्रम में उपस्थित  सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ मोती माला दुशाला और मोमेंटो सप्रेम भेंट कर सभी को सम्मानित किया, कार्यक्रम में भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार, वन मंत्री अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

 प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मंगलेश सक्सेना द्वारा वर्ग गीत व मंत्री सुधा सक्सेना के द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर हुआ।



( 1 )  कार्यक्रम में प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी रही, अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष नंदा अग्रवाल ने की,  दीक्षा महेश्वरी ने भाजपा का इतिहास विषय पर अपना उद्बोधन दे सभी बहनों का मार्ग प्रशस्त किया,  (2)  द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष गीता छाबड़ा ने की जिसकी वक्ता क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रंजना सोलंकी रहीं, उन्होंने  केंद्र व प्रदेश  सरकार की उपलब्धि व योजनाएं  के बारे में संक्षिप्त रूप से बताकर प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी बहनों को विस्तृत रूप से घर-घर जाकर मोदी व योगी जी की अनगिनत उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागृत किया, ( 3 )  तीसरे सत्र की अध्यक्षता बबीता सक्सेना ने की, तीसरे सत्र की वक्ता क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी वर्षा गॉड रही उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को बढ़-चढ़कर राजनीति में अपना योगदान देना चाहिए,  ( 4 ) चौथे सत्र की वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव रहीं,  अंतिम और सत्र की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा ने स्वयं की, जिन्होंने पर्चे के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव का मोती माला, दुशाला, फूल माला, मोमेंटो आदि उपहारों को सप्रेम भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष आके वक्तव्य को सुनने के लिए उन्हें डाइस पर आमंत्रित किया, वक्तव्य से पूर्व महामंत्री मंगलेश सक्सेना ने पगड़ी पहनाकर अध्यक्षा जी के मान में और चार चांद लगाने का कार्य किया, मधुलिका ने जिन का विषय महिलाओं का राजनैतिक व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां पर खुलकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला अपने वक्तव्य से बहनों का मार्ग प्रशस्त किया।

अंत में महानगर अध्यक्षा नीलम जेठा ने जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव, वर्षा जी, रंजना सोलंकी जी, सुभाषिनी जी, कंचन मिश्रा जी आदि का बहुत आभार के साथ महिला मोर्चा की सभी महानगर की पदाधिकारी व सदस्य बहने मंडल की सभी अध्यक्ष और उनके महामंत्री आदि सभी के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए एक सफल कार्यक्रम हेतु सभी को धन्यवाद किया।               




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ