प्रदेश मंत्री जवाहर के नेतृत्व में दलित बस्तियों में चलाया संपर्क अभियान

 

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा बस्ती संपर्क अभियान चला रहा है। इसके निमित्त उत्तर प्रदेश में भी सभी जिलों में बस्ती संपर्क अभियान चल रहा है। बस्ती संपर्क अभियान के माध्यम से दलित समाज की बस्तियों में जाकर सरकार की योजनाओं को एवं सरकार के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को समाज के बीच में बताना एवं उन्हें भाजपा के साथ अपना विश्वास स्थापित कराने को काम कर रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत बरेली के बिहारीपुर सिविल लाइंस की दलित बस्तियों में प्रदेश मंत्री जवाहरलाल एवं महानगर अध्यक्ष योगेश बंटी के नेतृत्व में बस्ती संपर्क किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों से संपर्क करके सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं घर-घर जाकर भाजपा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की। 



इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जवाहरलाल ने कहा जिस तरह से देश में मोदी जी ने अंबेडकर जी के जन्म स्थान से लेकर शिक्षा तक कि उनकी यात्रा के पंचतीर्थ बनाने का काम किया. एवं दलित समाज के छात्रों की पढ़ाई रहने को घर विद्युत की व्यवस्था स्वरोजगार के अवसर आदि उपलब्ध करा कर यह सिद्ध कर दिया है, कि भाजपा कहीं ना कहीं दलितों की हितैषी है। लेकिन कुछ ऐसे दल हैं जो दलितों के नाम पर राजनीति करते हैं जिन्हे उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, ऐसे लोगों की बातों में न आकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा करें यह पार्टी दलित उत्थान से लेकर राष्ट्र उत्थान करने वाली पार्टी है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओम सागर, सानू चौधरी, अमित चौधरी, विक्की, राजीव सागर सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।                    





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ