मैथिल ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी बैठक पुनर्गठित की गई, महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान



बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ मैथिल ब्राह्मण सभा उ प्र (रजिस्टर्ड) शाखा महानगर बरेली की कार्यकारिणी की बैठक  महेश चन्द्र शर्मा  उर्फ गुड्डू महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में उनके  निवास स्थान सुभाष नगर बरेली में आयोजित की गई,  बैठक में ओपी शर्मा संस्था  संस्थापक ने अपने उद्बबोधन में स्वजातीय लोगों को इस नारे के साथ आव्हान किया कि शिक्षित बनों, संगठित हो, संघर्ष करो की राह पर चलोगे तभी हमारा मैथिल  समाज शिक्षा, व्यापार और राजनीतिक क्षेत्र की सक्रियता के बल पर विकसित होकर विकास की मुख्य धारा में  खड़ा हो सकेगा, बैठक में पुनर्गठित की गई महानगर कमेटी के सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, बैठक में महेश चन्द्र शर्मा, ओपी शर्मा, जौहरी लाल शर्मा, शान्ता लाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, रामा शंकर शर्मा, राम भजन शर्मा, सूरज पाल शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, केसी शर्मा , केशव दत्त शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये, इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ