पीड़ित महिला ने करणी सेना की मदद से लगाई एडीजी बरेली से न्याय की गुहार



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पूर्वी _   थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत गरीब असहाय पीड़ित महिला  सरोजना ने बताया कि 11 नवंबर 2022 को सुबह करीब 7 बजे अपने पति को खाना देने जा रही थी, तभी गांव के ही कुछ दूरी पर अचानक गांव के ही सतीश, मुकेश, बहनोई, वीरेश गन्ने के खेत से निकले और महिला के साथ मारपीट की और कान की बाली नोच ली, और महिला के साथ अभद्रता का व्यवहार किया।





पीड़ित महिला के शोर मचाने पर ननद सरबती और मुनेंद्र ने मौके पर आकर बचाया, पीड़ित महिला को दबंग किस्म के लोग गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मार देते हुए भाग गए, इस घटना की सूचना पीड़ित महिला ने थाना फतेहगंज पूर्वी को दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, हालांकि पीड़ित महिला परेशान होकर करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह की मदद से एडीजी बरेली से लगाई न्याय की गुहार हालांकि एडीजी बरेली ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए  कार्रवाई करने के दिए निर्देश।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ