पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राज कपूर गुप्ता का जन्मदिन व्यापारियों ने बड़ी धूम-धाम से मनाया

 


बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री का जन्मदिन व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया, जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राज कपूर गुप्ता पुत्र रामकृष्ण गुप्ता का 47 वां जन्म दिवस व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। 





इस खुशी के मौके पर व्यापारी राज कपूर गुप्ता की धर्म पत्नी राधा गुप्ता, पुत्री अंशिका गुप्ता, पुत्र सिद्धांत एवं अन्य परिजनों के अलावा कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, व्यापारी गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू, अखिलेश अग्रवाल उर्फ अजय अग्रवाल, मनोज गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान,ओवेंद्र चौहान, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, संजीव शर्मा, अजय गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, कमल गुप्ता उर्फ सोनू, डॉ मुदित प्रताप सिंह, शीलू चौहान, मयंक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि ने व्यापारी राज कपूर गुप्ता को मिठाई खिलाकर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु की कामना की। 



इस खुशी के मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री राज कपूर गुप्ता ने केक काटकर कस्बे के सम्मानित, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों एवं कस्बे के व्यापारियों का मुंह मीठा कराया, इस मौके पर व्यापारियों ने राधा कृष्ण के गानों पर जमकर डांस किया और राधा रानी के जयकारे लगाए।                               





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ