बारिश से कच्चा मकान ढहने से एक महिला हुई घायल




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली मीरगंज _  सुबह से हो रही झमाझम बारिश में छत गिरने से महिला हुई घायल। जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर निवासी नत्थू लाल की पत्नी पार्वती कच्चे मकान के नीचे चारपाई पर सो रही थी। तभी अचानक कच्ची छत उनके ऊपर गिर गई। और वह गंभीर घायल हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनको मलबे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है। कि बराबर में ही कुछ पशु भी बंधे थे। वह भी मलबे में दब गए थे। उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बहार निकला गया। मकान ढहने के दौरान घर में मची चीख-पुकार मच गई।                        

घायल महिला को परिजन  इलाज कराने हेतु मीरगंज सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां (चिकित्सकों) डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख कर बरेली रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की ज्यादा गंभीर हालत होने पर उनके परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है वहां उनका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ