भारतीय किसान यूनियन के मण्डल अध्यक्ष बने अरूण राठी

  

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बने अरुण राठी का किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं कस्बा वासियों ने फूल माला पहना का जोरदार स्वागत किया।  जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अरूण राठी पुत्र श्री राजेन्द्र राठी निवासी ग्राम मरकरी पोस्ट सिरसा जागीर तहसील मीरगंज को संगठन के प्रति  निष्ठा व किसानों के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) उत्तर प्रदेश के  बरेली का मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

अरुण राठी ने बताया कि वह संगठन में ईमानदारी व मेहनत के दम पर किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ