गायत्री चेतना केंद्र पर पांच कुंडीय यज्ञ के साथ कराया भंडारा




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ गायत्री चेतना केंद्र मुंशी नगर बरेली में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में  जिला बरेली के साथ कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के (लोगों ने) गायत्री परिवार के परिजनों ने बढ़ चढ़कर की भाग लिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया था। पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सद साहित्य भी सभी श्रद्धालुओं को सप्रेम भेंट किया गया। यज्ञ का संचालन बहन कमला की टोली ने किया। 

इस मौके पर मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी देवदत्त मिश्रा, कृष्ण मुरारी शर्मा, ट्रस्टी चमन लाल वर्मा, आरके सरकार, एबी पांडे महानगर समन्वयक डॉक्टर दीपमाला शर्मा सहित जिले व शहर भर के प्रमुख गायत्री परिजनों ने व्यवस्था में सहयोग किया। एवं यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। ट्रस्टी आशुतोष तिवारी, स्थानीय उपजोन सत्यदेव गंगवार, जिला समन्वयक गायत्री परिवार दिनेश पांडे, सौरभ पाठक, मीडिया प्रभारी डॉ मुदित प्रताप सिंह, प्रेम कांति गंगवार, ओ एन मिश्रा, विनोदनी मिश्रा, नंदकिशोर कटिहार, नत्थू लाल रस्तोगी, वेद प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर के भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ