मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा की माता के निधन पर चेयरमैन इमराना बेगम एवं भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ भाजपा के मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा की माता फूलवती वर्मा का उनके पैतृक गांव अमखिरिया निगोही शाहजहांपुर में निधन हो गया था। आज फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड़ तिलोक चंद डिग्री कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, चेयरमैन इमराना बेगम आदि ने स्वर्गीय फूलवती वर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। और उन्होंने शोक परिजनों को  सांत्वना देते हुए कहा कि माता के देवलोक गमन शोक को कम तो नहीं किया जा सकता। लेकिन हम उसे आपस में बांट जरूर सकते हैं। शोक सभा में बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बालेदीन पाल, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रेम सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, डॉ मुदित प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अजय राजपूत, डॉक्टर नरोत्तम, संरक्षक संजीव शर्मा, दीपक गोयल, पूर्व सभासद ठाकुर संजीव सिंह, राज राजपूत, पूर्व सभासद सुधीर पोरवाल, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, महेंद्र लोधी, वाजिद अंसारी, समाजसेवी हारून चौधरी, नईम उर्फ विट्टी भाई, तारा देवी स्कूल के प्रबंधक सुनील शर्मा, प्रधानाचार्य अनार सिंह सागर, अध्यापक जितेंद्र कुमार, एवं अन्य भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, समाजसेवी, व्यापारी आदि लोगों ने मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा की माताजी के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ