सांप के काटने से बच्चे की हुई मौत, घर में मचा कोहराम



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली मीरगंज _ सांप के काटने से मासूम बच्चे की हुई मौत, घर में मचा कोहराम, जानकारी के मुताबिक मीरगंज ‌थाना क्षेत्र के गांव पैगा नगरी मे अरमान पुत्र अब्दुल सलाम उम्र 8 वर्ष अपनी उम्र के साथी बच्चों के साथ कंचा खेल रहा था। खेल खेल में एक बच्चे ने अरमान का कंचा खड़ंजे पर फेक दिया था। उसके बाद मासूम बच्चा अपना कंचा उठाने गया तो अचानक सांप ने काट लिया। उसके बाद साथ खेल रहे बच्चों ने अरमान के घर जाकर सांप काटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अरमान के परिजन भागते हुए अपने बच्चे के पास पहुंचे। और उसे उठाकर गांव के वैध के पास उपचार के लिए पहुंचे। वहां हालत में सुधार न होने पर दूसरे वैध के पास ले गए उसने भी कुछ देर उपचार करने के बाद  बच्चे को कहीं और दिखाने के लिए कहा उसके बाद  परिजन बच्चे को लेकर इलाज के लिए बिलासपुर के गांव ईसापुर ले गए। वहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अपने गांव पैगानगरी वापस आ गए।  उसके बाद गांव वालों के कहने पर वह दोबारा करगैना में वैध के पास ले गए। वहां से भी वह ना उम्मीद होकर वापस लौट आये। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ