लालती हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ, एक छत के नीचे होगा सभी मरीजों का इलाज

 



आधुनिक उपकरणों से लैस है हॉस्पिटल

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछली शहर(जौनपुर).....नगर स्थित मीरपुर चौराहे पर लालती हॉस्पिटल एंड  क्रिटीकल केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर डॉक्टर दीपक दुबे की मां लालती देवी व पिता बलिराम दुबे ने फीता काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए सभी स्टाफ व डॉक्टर दुबे को शुभकामनाए दी।



उक्त हॉस्पिटल के डायरेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि यह अस्पताल आधुनिक उपकरणों से लैस है। यहा पर एक छत के नीचे सभी मरीजों का उपचार समुचित तरीके से किया जाएगा।क्षेत्र के गरीब,असहाय व्यक्तियों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।डॉक्टर ज्योति दुबे ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों व उनके इलाज के विषय में विस्तार से जानकारी दिया।इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर आर.बी.चौहान,चिकित्सक मोहम्मद अरशद,बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप यादव,डॉक्टर रीना प्रसाद आदि ने डॉक्टर दुबे को शुभकामनाए देते हुए मुंह मीठा कराया।कार्यक्रम में भाजपा नेता मार्तंड जी,सौरभ पाण्डेय,सुरेश चंद्र तिवारी,सतीश दुबे, कंपोटर तिवारी सहित नगर व क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति,पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ