मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भाजपा नेताओं के साथ किया जनसंपर्क




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से उतर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पब्लिक संवाद किया और घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया।       



जानकारी के अनुसार आज पूर्व केंद्र मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, बूथ अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह आदि भाजपा नेताओं के साथ  मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम और महा जनसंपर्क अभियान के तहत कस्बे के मोहल्ला साहूकारा, माली मोहल्ला, लोधी नगर, भिटौरा, मोहल्ला अंसारी, नौगवां एवं बूथ संख्या 340 मोहल्ला ठाकुरद्वारा 119 मीरगंज विधानसभा, 25 बरेली लोकसभा क्षेत्र मिशन 2024 के तहत घर-घर जनसंपर्क अभियान में सहभागिता करते हुए जनसंपर्क किया और बूथ संख्या 330, 331 पर घर घर जाकर संवाद कर केंद्र सरकार की 9 वर्ष की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस कॉल के लिए प्रेरित किया। 

 बरेली भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार की बाइट




इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई लाल सक्सेना, संरक्षक संजीव शर्मा, भाजपा नेता वरिष्ठ व्यापारी हरीश कातिव, भाजपा नेता दीपक गोयल, डॉ मुदित सिंह, सौरभ पाठक, पूर्व सभासद ठाकुर संजीव सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री गुड्डी सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, नितिन शर्मा, राघवेंद्र सिंह, बंटू चौधरी एवं  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वाजिद अंसारी आदि लोग शामिल रहे। इसी तरह फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के 15 वार्डों में जाकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंपर्क किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ