उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली का दौरा निरस्त, अधिकारियों ने भी राहत की सांस




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ शानिवार पांच अगस्त को नहीं आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी ने बताया माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का दिनांक 5/8/2023 को जनपद बरेली का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है।                                   

जिला अधिकारी ने बताया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा निरस्त होने से पहले उन्हें 5 अगस्त को बरेली पुलिस लाइन में 11:30 बजे माननीय उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वहां से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचकर एक घंटे तक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने बाद 12:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर ब्लॉक प्रमुखों, बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेने के बाद लगभग 3:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना हों जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।           

उप मुख्यमंत्री के ना आने की सूचना पर सीडीओ, वीडियो, और ब्लाक प्रमुखों के अलावा चारों जिलों के सीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा, पीडी डीआरडीए और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने ली राहत की सांस।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ