कावड़ियों की इको कार पीछे से ट्रक में घुसी, कई लोग हुए घायल



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से 35 कांवरियों का जत्था हरिद्वार जल लेने गया था। वहां से जल लेकर वापस आने के बाद उन्होंने बरेली अलखनाथ मंदिर पर जल अभिषेक कर अपने घर वापस आ रहे थे। तभी परसाखेड़ा रोड नंबर 3 पुलिस चौकी के पास ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे इको कार ट्रक में जा घुसी। जिससे कार में बैठे कई कांवरियों के गंभीर चोटें आई। 

जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला माली निवासी प्रमोद कुमार सैनी पुत्र रामौतार ने बताया  महंत शंकर लाल गुप्ता के (अगुवाई में) नेतृत्व में 35 कांवरियों का जत्था शानिवार को हरिद्वार गंगाजल लेने गया था। रविवार को जल भरने के बाद कांवरियों का जत्था डाक कावड़ लेकर बरेली अलखनाथ शिव मंदिर में जल अभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। सोमवार को करीब 2 बजे सभी कावड़ियों ने अलखनाथ नाथ शिव मंदिर पर जल अभिषेक किया। उसके बाद कांवरियों का जत्था फतेहगंज पश्चिमी अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में परसाखेड़ा पुलिस चौकी के पास आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कांवरियों के जत्थे की इको कार ट्रक के पीछे घुस गई। जिससे इको कार क्षतिग्रस्त हो गई।



इस दौरान इको कार चालक महंत शंकर लाल गुप्ता  कावड़िया आर्यन गुप्ता, राजेश भारद्वाज, अजीत, मनोज सैनी और दो छोटे बच्चे आयुष और अंश आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से  घायल कांवरियों को अस्पताल भिजवाया। जहां महंत चालक शंकर लाल गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। कावड़ियों की एक्सीडेंट की सूचना जैसे ही उनके परिजनों और उनके दोस्तों एवं शुभचिंतकों को लगी तो तुरंत अस्पताल पहुंचे।         


 

प्रमोद सैनी ने बताया उनके सगे छोटे भाई मनोज सैनी और भतीजा अंश और भांजा आयुष उर्फ गट्टू भी कांवरियों के साथ हरिद्वार गंगा जल लेने गए थे। और वहां से वापस आकर बरेली में अलखनाथ में जल अभिषेक करने के बाद इको कार में बैठकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान इको कार का एक्सीडेंट हो गया जिससे उनके भाई मनोज, भतीजा अंश और भांजा आयुष के काफी चोटें आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ