भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  कस्बे में भाजपाइयों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के प्रतिष्ठान दुकान पर भाजपाइयों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ के डायरेक्टर राजकुमार शर्मा का जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं व्यापारियों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उनकी दीर्घायु की कामना की।  इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, बंटी मौर्य, प्रमुख समाजसेवी जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोद सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राज कपूर गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, दीपक गोयल, सुचित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गौतम गोयल, प्रेमपाल गंगवार, मोहित अग्रवाल, राम गोपाल अग्रवाल, सुनील रस्तोगी,  शशांक अग्रवाल, यश अग्रवाल, मनोहर कश्यप, हिमांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ