दिव्यांग जन की मदद के लिए राहुल यदुवंशी सम्मानित



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली _ उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान डालीगंज लखनऊ में शिक्षक राहुल यदुवंशी को किया सम्मानित। जानकारी के अनुसार बौद्धिक विचार मंच उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज प्रदेश के बाढ़ एवं जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी और गन्ना एवम् चीनी मिलें राज्य मंत्री श्री संजय गंगवार जी द्वारा प्रदेश के 20 सामाजिक, शैक्षिक और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया।                                


जिसमें बरेली के उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध में कार्यरत शिक्षक  एवं दिवयांगजनों की मदद के लिए सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे राहुल यदुवंशी और महिला शिक्षा एवं स्वच्छता को लेकर कार्य कर रही प्राथमिक विद्यालय बौरिया की शिक्षिका राखी गंगवार को सम्मान पत्र प्रदान कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।      

खचाखच भरे गन्ना संस्थान डालीगंज लखनऊ में कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की रणनीतिक कौशल के महत्व को ध्यान में रखते हुए मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण अपना शत प्रतिशत योगदान करने का आवाहन किया।  बरेली से हेड फाऊंडेशन से डाक्टर भरत गंगवार, उमेश कुमार और स्वाति गंगवार ने प्रतिभाग किया। 


बाढ़ जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, और गन्ना एवं चीनी राज्य मंत्री श्री संजय गंगवार जी के द्वारा शिक्षक राहुल यदुवंशी को सम्मानित करने पर पूर्व केंद्र मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन जायसवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिव,  व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राम गुप्ता, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, तुषेंद्र यदुवंशी, दिनेश पांडे आदि बरेली की शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक व्यक्तियों और व्यापारियों ने शुभकामनाएं देकर बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ