गेस्ट हाउस में जुआ खेल रहे 11जुआड़ी गिरफ्तार, 2 लाख नकद बरामद



जौनपुर।शहर  कोतवाली पुलिस टीम ने 11 लोगों को जुआ खेलते हुये   गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  तीन ताश की गड्डी व दो लाख चार सौ रुपया नगद तथा जामा तलाशी से सोलह सौ रुपये व 11 मोबाइल फोन बरामद किया है।  

           

अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेष कुमार ने बताया कि स्वाट टीम व थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा  सत्यम गेस्ट हाउस वाजिदपुर उत्तरी के अन्दर कमरे में बैठ कर लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा था।  

        

दबिश देकर 11 लोगों क्रमशः रिंटू गुप्ता पुत्र निहोरी गुप्ता  निवासी कस्बा गौरा बादशाहपुर थाना गौरा बादशाहपुर , सुरेन्द्र विक्रम राय पुत्र स्व0 उमाशंकर राय निवासी ढालगर टोला थाना कोतवाली जौनपुर , संतलाल निषाद पुत्र स्व0 मनोहर  निवासही धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर, दीपक मिश्रा पुत्र स्व0 बांकेलाल मिश्रा निवासी महगुपुर चैकिया धाम थाना लाईनबाजार , योगेन्द्र विक्रम सिंह पुत्र स्व0 राम अवध सिंह निवासी जमैथा थाना जफराबाद, शुभम गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पुरानीबाजार  थाना कोतवाली, धर्मेन्द्र चैहान पुत्र स्व0 श्री राम चैहान निवासी शाह का पंजा    थाना जफराबाद, मनीष सिंह पुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह  निवासी शेरवा थाना सिकरारा, बच्ची सोनी पुत्र रामाआसरे सोनी निवासी प्रतापगंज थाना सिकरारा, सुशील यादव पुत्र  स्व0 पारसनाथ यादव निवासी रासमण्डल तथा मोहम्मद रईश पुत्र स्व0 अब्दुल हफिज निवासी चाचकपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर को धारा = सार्वजनिक जुआ अधि0 1867 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ