खुशखबरी: केजरीवाल का कर्मचारियों को दिवाली बोनस, यहाँ जाने किन्हें और कितना मिलेगा लाभ





दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा। दिवाली की शुभकामनाओं के साथ उन्होंने बोनस ऐलान करते हुए कर्मचारियों की तारीफ भी की।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा। दिवाली की शुभकामनाओं के साथ उन्होंने बोनस ऐलान करते हुए कर्मचारियों की तारीफ भी की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहारों का महीना है। त्योहारों के मौसम में हमने ग्रुप-बी और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार बोनस देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'इस समय ग्रुप-बी और सी में 80 हजार कर्मचारी हैं। बोसन देने में 56 करोड़ का खर्च आएगा।' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने का हमेशा प्रयास किया है और यह जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ