मीरगंज धामपुर बायो ऑर्गेनिक चीनी मिल सत्र का हुआ शुभारंभ




संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली मीरगंज _ धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड यूनिट मीरगंज में 2023 - 24 पेराई  सत्र का हुआ शुभारम्भ।  गन्ना चीनी मिल में पंडितों ने बड़े ही विधि विधान के साथ किया गया हवन पूजन।  पूजन में मुख्य यजमान चीनी मिल उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य महा प्रबंधक गन्ना आजाद सिंह रहे।          




मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं मीरगंज (एसडीएम) उप जिलाअधिकारी देश दीपक सिंह एवं यजमान चीनी मिल उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य महाप्रबंधक गन्ना आजाद सिंह, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना बाबू, सत्येंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदेश पाल सिंह,  किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, महामंत्री सोमपाल शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, रमेश कुर्मी, प्रधान नगरिया सादात शिवकुमार, धर्मपाल सिंह, अरूनजीत सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, यशवंत चौधरी, तेजपाल फौजी कृष्ण पाल गंगवार, अजहरुद्दीन, पुनीत त्रिवेदी, राम सुमन मिश्रा, मेहताब सिंह आदि ने हवन पूजन कर नारियल फोड़ा। उसके बाद सभी लोगों ने केन कैरियर में गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र 2023 -24 का विधिवत शुभारंभ किया गया।                         

यूनिट हेड ने बताया कि पेराई सत्र में मिल में एक करोड़ 20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य प्रबंधन ने निर्धारित किया है। पेराई क्षमता को 60 हजार क्विंटल से बढ़कर 90 हजार क्विंटल प्रतिदिन किया गया है।                       



इस दौरान चीनी मिल की ओर से गन्ना प्रमुख राजीव कुमार, महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन अरविंद गंगवार, महाप्रबंधक इंजीनियरिंग रवि गुप्ता, महा प्रबंधक उत्पादन सामोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक लेखा जय गोपाल चावला, वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासनिक  संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन नवीन श्रीवास्तव, आकाश लहरी, शेषनाथ यादव वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा, मुख प्रबंधक गन्ना विजय शुक्ला, उत्तम सिंह, आशीष, रतिराम, अनिल चिल्लर व उपस्थित मिल के सभी अधिकारीयों और कर्मचारी के साथ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़, शेरगढ़, मीरगंज तहसील के समाजसेवी,  गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सैकड़ों किसान बंधु एवं ग्राम प्रधान उपस्थित आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ