फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती में तालाब के किनारे मिला युवक का शव




बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 8 में तालाब किनारे एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। युवक स्मैक का लती बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यहां कई स्मैकियों के शव मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर आठ में मौजूद तालाब के किनारे एक 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। मोहल्ले के ही बबलू खान (पठान) ने अपने पिता रिफाकत खान के रूप में शव की पहचान की। बबलू ने पुलिस को बताया कि उसके  पिता  पिछले कई साल से नशेड़ी हो गए थे। उन्हें स्मैक की लत लग गई थी। वह कई दिन तक घर नहीं आते थे। वह पिछले तीन दिन से वह घर नहीं गए थे। आये थे। सुचना पर मौके पर एस आई ब्रह्मपाल सिंह अपने पुलिस टीम के साथ पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।                                



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ