मकर संक्रांति पर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज कार्यक्रम



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस पावन पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। जिसके बाद पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  मकर संक्रांति पर मंदिरों और नगर के मुख्य बाजार में जगह-जगह खिचड़ी भोज व चाय का वितरण कार्यक्रम किया गया। 

मकर संक्रांति पर्व पर कस्बे की मेन बाजार में हिमांशु ट्रेडर्स के मालिक और अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल के द्वारा खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों से साप्ताहिक बाजार करने आए लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी प्रवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, वेद सिंगल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, संस्कार अग्रवाल उर्फ मनी, शोभित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, कृष्णा गोयल, राहुल गुप्ता, अनंत अग्रवाल आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और प्रसाद ग्रहण कर खिचड़ी का आनंद लिया।       



इसी तरह मकर संक्रांति पर्व पर सब्जी मंडी गेट के पास सर्राफा व्यापारी अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष राम गुप्ता के द्वारा खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। खिचड़ी भोज कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। उन्होंने खुद अपने हाथों से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों से साप्ताहिक बाजार करने आए लोगों को खिचड़ी वितरण की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। और उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर खिचड़ी का आनंद लिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, राम गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, संजय चौहान, सभासद अबोध सिंह, डॉ मुदित प्रताप सिंह, मयंक अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, गौरव गुप्ता, वरुण गुप्ता, अंकेश सैनी, राजेश गुप्ता, निखिल भारद्वाज, सुमित महेश्वरी, सौरव गुप्ता, बबलू सैनी, सुबोध पोरवाल आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। और सभी ने खिचड़ी का आनंद लिया।       


उधर कस्बे की मेन बाजार में शनिदेव मन्दिर के पास राज कपूर गुप्ता की दुकान के सामने गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अमित कुमार सिंह, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, आशीष बंसल, सतीश गुप्ता राहुल अग्रवाल आदि व्यापारियों  ने मिलकर सुबह गरमा गरम चाय और बिस्किट वितरण की। उसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे से खिचड़ी भोज का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कस्बा व दुर दराज ग्रामीण क्षेत्र से साप्ताहिक बाजार करने आए  लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया।                             


इसी तरह कस्बे के लोधी नगर चौराहे पर अमित गोयल और दीपक गोयल एवं रामलीला गेट के पास सुधा गैस एजेंसी के मालिक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, और मनोहर मेडिकल स्टोर के पास सर्राफा व्यापारी मोहित अग्रवाल ने खिचड़ी भोज का आयोजन कराया।                                



इसी तरह टोल प्लाजा कांवरिया मंदिर, रहपुरा जागीर, मीरापुर, कुरतरा, अगरास, रुकुमपुर, माधोपुर, उनासी, चिटौली आदि अन्य गांवों में खिचड़ी भोज कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ