श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कस्बे में निकली शोभा यात्रा, जगह-जगह हुए भंडारे



संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में आज श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का व्यापारियों और कस्बा वासियों ने फूल वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा मोहल्ला साहुकारा के ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर जानकी देवी इंटर कॉलेज से कस्बे की मेन बाजार होते हुए लोधी नगर चौराहे पर पहुंची और वहां से भिटौरा रेलवे स्टेशन होते हुए वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर संपन्न हुई।  शोभायात्रा में राम दरबार, शिव पार्वती, राधा कृष्ण की झांकियां ढोल नगाड़े, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा करते हुए निकली गई।  इस दौरान प्रमुख समाजसेवियों और व्यापारियों के द्वारा जगह-जगह  भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन कराया। इस दौरान राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक राम की धुन पर जमकर डांस किया। और सभी ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने भगवान श्री राम की आरती उतारकर किया।       



      
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा पर नगर के सभी मंदिरों फूलमाला और लाइट से जलने वाली रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। उसके बाद सुंदरकांड और रामायण का पाठ कर पूजा अर्चना की गई।‌ 
कस्बे व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में 500 वर्ष बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में हिंदू सनातन धर्म के लोगों ने दीपावली त्यौहार के जैसे अपने-अपने घरों और दुकानों प्रतिष्ठानों को सजाकर दीपक जलाकर दिवाली मनाई।  कस्बे में पूरे दिन और देर रात तक भंडारे चलते रहे। और मिठाइयां बंटती रहीं।  शोभा यात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, सत्य प्रकाश अग्रवाल, दौलत राम गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अबोध सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, हरीश गंगवार, संजीव शर्मा , दीपक गोयल, पंकज गोयल, ठाकुर संजीव सिंह, सौरभ पाठक, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, विजय सक्सेना, कैलाश शर्मा, गौरव मिश्रा, ओमेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य वालेदीन पाल, सुचित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, गौतम गोयल, राजेश गुप्ता, वेद सिंगल, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, अमित कुमार सिंह, गोविंद गुप्ता, अमित गोयल, महेंद्र शर्मा, शोभित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, सुरेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, यश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल उर्फ लकी, दर्पण अग्रवाल, माधव अग्रवाल, मनु अग्रवाल उर्फ लव, मोहित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, हिमांशु मिश्रा के अलावा फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय सिंह, चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह रावत, एल आई यू इंस्पेक्टर नीलम सिंह, विनीत सिंह समेत पुलिस प्रशासन के लोग भारी तादाद में मुस्तैद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ