रामदूतो ने घर-घर जाकर बांटे पूजित अक्षत और निमंत्रण




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा और राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अन्य समाजसेवियों और व्यापारियों ने अयोध्या से आये पूजित अक्षत और निमंत्रण बांटे। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ रामदूतो, भाजपा नेताओं ने प्रभात फेरी निकाली। और घर-घर जाकर पूजित अक्षत और पत्रक बांटे। साथ ही 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आहान किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता हरीश गंगवार, जिला मंत्री श्रीमती मंजू कोरी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, कन्हैयालाल सक्सेना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सौरभ पाठक, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, श्रीमती गुड्डी सिंह, मिथिलेश कश्यप आदि लोग सम्मिलित रहे। 



जानकारी के अनुसार अयोध्या धाम में रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे नजदीक का रही है। शहर, कस्बा एवं देहात क्षेत्र का वातावरण राममय होने लगा है। पूजित अक्षत और निमंत्रण बांटने पहुंच रहे राम भक्तों का जगह-जगह लोग गर्म जोशी से स्वागत कर रहे हैं। आज शुक्रवार को राम भक्तों की टोली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्लों में पहुंची। और वहां पूजित अक्षत के साथ भव्य श्री राम मंदिर का चित्र भी लोगों को भेंट किया। 



स्थानीय निवासियों ने राम भक्तों की टोली पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। टोली ने भिटौरा रेलवे स्टेशन, लोधी नगर चौराहे एवं कस्बे की मेंन बाजार और आदि मोहल्लों में जाकर भ्रमण कर अक्षत और निमंत्रण बांटे।  इस अभियान में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष व्यापारी सचिन चौहान, भाजपा के युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ जतिन चौहान, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, ओमेंद्र चौहान, धीरज पांडे, चंद्रशेखर पांडे, मोहित ठाकुर, विशाल चौहान, अमित साहू, राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस चौहान, नगर अध्यक्ष सोनू ठाकुर, आशीष सोमवंशी, रघुवीर सिंह आदर्श वर्मा, पंकज मिश्रा, दीपक तोमर, दुर्गपाल सिंह, प्रेमपाल गंगवार आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ