अखिल भारतीय राष्ट्रोत्थान संगठन के कार्यालय पर हुआ युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन




संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी _कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में अखिल भारतीय राष्ट्रोत्थान संगठन के कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई।  स्वामी विवेकानंद जी की जयंती।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं बरेली  जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने सभी युवाओं एवं अन्य लोगों  का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से कहा  कि उठो जागो और अब तक मत रुको जब तक की अपना लक्ष्य प्राप्त न कर लो। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में लगभग 30% आबादी युवाओं की है। जो कि लगभग 40 करोड़ है। युवा जोश अगर पूर्ण रूप से समाज और राष्ट्रीय विकास में जुड़ जाए तो शीघ्र भारत पुनः सोने की चिड़िया और विश्व गुरु बन जाएगा। फिर हमारा देश 2047 से पूर्व ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में सम्मिलित हो जाएगा। इस अवसर पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा एवं संगठन के वरिष्ठ पाधिकारी आशुतोष त्रिवेदी, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राघव शंखधार, कृपाल पांडे आदि ने युवाओं को प्रेरक उद्बोधन दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र गंगवार, रिंकू गंगवार,  वीरेंद्र गंगवार, नत्थू लाल गंगवार, सोनू शर्मा, सचिन शर्मा, विनीत शर्मा, अंश कुमार व लोकेश शंखधार , मीडिया प्रभारी डाक्टर मुदित प्रताप सिंह आदि लोग की उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ