भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी बना मसीहा, बचाई बंदर के बच्चे की जान - Video




बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है, जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी भारी पड़ रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर से सामने आया है, जहां एक बंदर का बच्चा गर्मी से बेहाल होकर बेहोश हो गया। इस गंभीर स्थिति में यूपी पुलिस का एक सिपाही फरिश्ता बनकर सामने आया और उसने बंदर के बच्चे की जान बचाई। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिसकर्मी की हर तरफ तारीफ हो रही है।

बुलंदशहर के छतारी थाने में तैनात पुलिसकर्मी विकास तोमर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए भीषण गर्मी में बेहोश हुए बंदर के बच्चे को बचाया। थाने परिसर में पेड़ पर बैठे बंदर का बच्चा अचानक गर्मी के कारण बेहोश होकर नीचे गिर गया। सिपाही विकास तोमर ने फौरन बच्चे के हार्ट की पंपिंग की और उसे पानी पिलाया। विकास तोमर की अलर्टनेस और संवेदनशीलता के चलते बंदर के बच्चे की जान बच गई और वह होश में आ गया।

इस घटना के बाद विकास तोमर ने कहा कि यह हमारे लिए इंसानियत की बात है। गर्मी से न सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी बेहद परेशान हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने घर के बाहर और पेड़ों के नीचे पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाना जरूर रखें। 




विकास तोमर के इस सराहनीय कदम ने समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूपी पुलिस के इस जवान की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। 

अनुरोध: कृपया आप भी इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें और इंसानियत की इस कड़ी को मजबूत बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ