मछली शहर के डॉक्टर प्रशान्त गुप्ता का भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ चयन



असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर बधाईयों का लगा तांता।

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछली शहर जौनपुर। मछली शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला गली में निवास करने वाले जगदीश प्रसाद गुप्ता के पुत्र  डॉक्टर प्रशान्त कुमार गुप्ता का भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ चयन। जैसा कि ज्ञात हो 

 कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट तक की उंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है, जो कि देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण सस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। आंतरिक सुरक्षा हो, देश की सीमा की सुरक्षा हो, वीआईपी सुरक्षा प्रतिष्ठित संस्थान, आपदा प्रबंधन या फिर कोई अन्य विशेष कार्य देश को आवश्यकता पड़ने पर अग्रणी रहते हुए अपने कार्य का निवर्हन करता हैं। डॉक्टर प्रशान्त कुमार गुप्ता ने इस पद को प्राप्त करने के लिए अपने माता-पिता और अपने गुरु संजय सिंह को श्रेय दे रहे हैं।उनका कहना है हमारे गुरु संजय सिंह ने हमें जो  पढ़ाया, हमारे चयन का आधार बन गया। मछलीशहर की सम्मानित जनता प्रशान्त कुमार गुप्ता के असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर गर्व महसूस कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ