2027 में भाजपा होगी अपराजेय, संगठन रहेगा सर्वोपरि: केशव प्रसाद मौर्य



लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन का महत्व समझाते हुए कहा कि 2027 में भाजपा अपने सामर्थ्य से विपक्षी गठजोड़ को पराजित कर साबित करेगी कि वह अपराजेय है। मौर्य ने कहा, "कार्यकर्ता हमेशा से भाजपा के लिए सर्वोपरि रहे हैं। संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा।"


उन्होंने कहा, "मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से अपील है कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखें। 2027 में सपा-बसपा और कांग्रेस के एकजुट होने के बावजूद हमें अपने बल पर 300 पार का लक्ष्य हासिल करना है।"


मौर्य ने कहा, "2024 के चुनाव में अपेक्षित परिणाम न मिलने के बावजूद, 2027 में भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। सपा और कांग्रेस के झूठ और फरेब से थोड़े समय के लिए हमें पीछे जरूर किया गया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता का भाव हनुमानजी जैसा है, जो अपनी शक्ति को भूल नहीं सकता।"



इस दौरान उन्होंने कार्यसमिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि भाजपा का संगठन हमेशा सरकार से बड़ा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ