Video - भूरी आंखों वाली नागिन महिला का रहस्यमय अवतार: सोनभद्र की गुफा में निकली नागिन, सोशल मीडिया पर वायरल



सोनभद्र की गुफा में नागिन जैसी हरकतें करती महिला का वीडियो वायरल। जानें पूरा रहस्य और देखें वायरल वीडियो। 


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रानीडीह स्थित गुप्ता धाम पहाड़ी गुफा में एक अनोखा और रहस्यमय मामला सामने आया है। यहां, एक महिला नागिन की तरह हरकतें करती हुई देखी गई। महिला की भूरी आंखें और लपलपाती जीभ ने उसे एक नागिन जैसा रूप दे दिया, जिसे देख कर लोग हैरान रह गए।


महिला पिछले तीन महीनों से अपने घर झारखंड से लापता थी। उसके परिजनों ने दावा किया कि वह सपने में आकर गुप्ता धाम पहाड़ी की गुफा में होने का पता देकर कीर्तन करने की बात कही थी। परिजन गुफा के पास पहुंचे और कीर्तन करने लगे, तभी महिला गुफा से बाहर निकली और नागिन की तरह हरकतें करने लगी। यह दृश्य देखकर लोग डर गए, लेकिन परिजनों ने उसे पहचान लिया और कीर्तन जारी रखा।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे सावन महीने में भगवान शिव का चमत्कार माना और महिला की पूजा की। महिला के घर वापस ले जाने के दौरान रास्ते में कई मंदिरों में उसकी पूजा की गई।



मंदिर के पुजारी ने बताया कि वे रोज गुफा में भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और पहले भी कई बार गुफा के अंदर घंटी की आवाज सुनी थी, लेकिन कभी किसी को देखा नहीं था। अचानक इस महिला का गुफा से निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ