शाही कस्बे में भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न: मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने किया आह्वान



शाही कस्बे में भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा और अन्य नेताओं ने संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए।

शाही कस्बे मे हुई भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

 शाही _ कस्बा शाही मे आज संगठनात्मक आगामी माह सदस्यता अभियान 2024 को लेकर शाही मंडल की कार्यशाला बैठक संपन्न हुई।   जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश और विशेष जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान में जुट जाने का आवाहन किया।                   


जानकारी के अनुसार  कस्बा शाही मंडल की भाजपा सदस्यता अभियान चलाने को लेकर पहली बैठक की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा एवं सदस्यता अभियान प्रभारी अजय राजपूत ने बताया। पार्टी ने भाजपा की सदस्यता शून्य कर दी है। अब नए सिरे से  सदस्यता अभियान चलाकर मोबाइल से मिस कॉल कर सदस्य बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सितंबर को भाजपा के सदस्य बनेंगे। दो तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदस्य बनेंगे। उसके बाद पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मण्डल में बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।



जिसमे मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष को  अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैl  शाही मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा ने बताया हमने सभी पदाधिकारीयों और बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं हर कार्यकर्ता को तीन बूथ की  जिम्मेदारी दी है। बैठक मे शाही कस्बे के चेयरमैन वीरपाल मौर्य, निकाह प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुरोध सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीप सिंह, मंडल महामंत्री डॉक्टर प्यारेलाल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा, मुकेश रस्तोगी, शेखर सक्सेना, शाही मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, सत्यपाल यदुवंशी, सोमपाल बर्मा, केशव यादव, चमन सिंह, राकेश वर्मा, वेदपाल सिंह, छोटेलाल गंगवार, रामेश्वर दयाल गंगवार आदि समस्त पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ