300 करोड़ का बैंक घोटाला: महाराष्ट्र से फरार 'बाबा' मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार, साधु के भेष में छिपा था!




महाराष्ट्र के 300 करोड़ के बैंक घोटाले में फरार आरोपी मथुरा के वृंदावन से साधु के भेष में गिरफ्तार। पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।


महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 300 करोड़ रुपये के बैंक गबन के आरोपी बबन विश्वनाथ शिंदे को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार था और साधु के भेष में वृंदावन के कृष्ण गोपाल मंदिर के पास रह रहा था।

कैसे गया पकड़ा?

बबन शिंदे ने जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट बैंक में 300 करोड़ रुपये का घोटाला किया था, जिसके बाद वह महाराष्ट्र से फरार हो गया था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। 24 सितंबर 2024 को, मुंबई की बीड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वृंदावन पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ने में सफलता पाई।

शिंदे पर बीड और धाराशिव जिलों में कई धोखाधड़ी और गबन के मामले दर्ज हैं। बीड पुलिस के एसपी अविनाश बार्गल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। शिंदे को ट्रांजिट रिमांड पर मथुरा से मुंबई ले जाया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

बबन शिंदे के खिलाफ क्या हैं आरोप?

बबन शिंदे पर आरोप है कि उसने महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित जिजाऊ महासाहेब बैंक के जमाकर्ताओं के 300 करोड़ रुपये का गबन किया और फरार हो गया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।

शिंदे पिछले एक साल से साधु के भेष में वृंदावन में छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस की गुप्त सूचना और प्रभावी कार्रवाई से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस का मानना है कि शिंदे की गिरफ्तारी से घोटाले से जुड़े अन्य राज़ भी सामने आएंगे और जांच को गति मिलेगी।

पुलिस की प्रतिक्रिया:

एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि बबन शिंदे साधु के वेश में छिपकर रह रहा था ताकि पुलिस उसकी पहचान न कर सके। उन्होंने कहा कि शिंदे की गिरफ्तारी से घोटाले के अन्य आरोपियों और घोटाले के तरीकों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ