देवेन्द्र नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, जप्त वाहन में बने गुप्त चैम्बर से पकड़ा गया माल




देवेन्द्र नगर पुलिस और नारकोटिक सेल की संयुक्त कार्रवाई में 50 किलो गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन में बने चैम्बर से बरामद।

विश्व मीडिया आरकेसोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़

रायपुर, छत्तीसगढ़ – रायपुर पुलिस के देवेन्द्र नगर थाने और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने 13 सितंबर 2024 को एक बड़ी कार्रवाई में 50 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देवेन्द्र नगर क्षेत्र के सेक्टर-01 स्थित अस्पताल के पास की गई, जहां चारपहिया वाहन में गांजा तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने गांजा छिपाने के लिए वाहन में गुप्त चैम्बर बना रखा था, जिसमें से 50 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा जप्त गांजा की कुल कीमत लगभग ₹16,25,000 है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया गया वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर छतरिया (उम्र 35), कुबेर महानंद (उम्र 20), और एन. सुभाष (उम्र 38) के रूप में हुई है, जो सभी ओडिशा के बलांगीर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया है।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे 'निजात अभियान' के तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, जिससे तस्करी के इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ