भाजपा नेता सचिन चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई



भाजपा नेता सचिन चौहान ने बरेली में धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर स्टेशन रोड पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया।


        
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।  इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में आज विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है।  कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह एवं भाजपा नेता सचिन चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान एवं अन्य भाजपाइयों ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।



इस मौके पर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उवेंद्र  सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जायसवाल, अध्यापक संदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, अमित सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ दीपक तोमर, सभासद अबोध सिंह,  गौरव मिश्रा कॉन्टैक्टर, सभासद मोनू ठाकुर आदि भाजपाई एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य, व्यापारी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ