भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर चलाया सदस्यता अभियान



बरेली में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। विशेष अभियान चलाया गया।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में मण्डल के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर घर घर जाकर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।           

जानकारी के अनुसार मण्डल फतेहगंज पश्चिमी के बुथ नम्बर 325 पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंघ के संस्थापक  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला अर्पण कर उन्हें याद किया। और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।  इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में आज विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है।  कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने  घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। 
इस मौके पर जिला मंत्री अंकित शुक्ला, फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, मंडल मंत्री ठाकुर धीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, हरीश गंगवार,  महामंत्री सौरभ पाठक,  सचिन चौहान,  पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, सभासद अबोध सिंह, अध्यापक ठाकुर संजीव सिंह, श्रीमती गुड्डी सिंह, श्रीमती मिथलेश कश्यप सहित अन्य भाजपाई कार्यक्रम में शामिल रहे।                       
              


इसी तरह मोहल्ला माली के बूथ नंबर 330, 331 बूथ पर मंडल मंत्री ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। उसके बाद ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने  घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पूर्व सभासद अनिल सिंह, ठाकुर अनूप सिंह, सुनील शर्मा, ठाकुर उमेश सिंह, नेत्रपाल सिंह, हरदेव गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ