वाराणसी के शेर वाली कोठी में श्री गणेश महोत्सव का रंगारंग तीसरा दिन, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह



वाराणसी के शेर वाली कोठी में श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बच्चों की डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं ने माहौल को उत्साह से भर दिया।  


वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा श्रीगणेश जी की प्रतिमूर्ति की पूजा और श्रृंगार के साथ तीसरे दिन का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, निखिल पाटिल, शेर वाली कोठी के अध्यक्ष सची कुमार शाह और अन्य सदस्यों ने मिलकर श्रीगणेश जी का भव्य श्रृंगार किया। पूजा का विधि-विधान से आयोजन विद्वान धन्नजय खुण्टे जी महाराज ने किया।


शाम की महाआरती में आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. कल्कि राम महाराज और कार्यक्रम संयोजक अशोक शिंदे ने भाग लिया। महाआरती में गणेश भक्तों ने "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ ताली बजाकर जोश में झूमते हुए माहौल को भक्तिमय कर दिया।



प्रतियोगिताओं का आयोजन

सांयकाल में आयोजित फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिताओं ने बच्चों की प्रतिभा को मंच दिया। डांस प्रतियोगिता में कीर्ति दीक्षित ने प्रथम, चयनित गुप्ता ने द्वितीय और अंजलि विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पंखुड़ी अग्रवाल और तेजस कुमार सिंह को विशेष स्थान मिला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिव्या शिंदे ने प्रथम स्थान, यत्रिका गुप्ता ने द्वितीय और वंशिका दिक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हृदया पाटिल को विशेष स्थान मिला।



विजेताओं को श्रीमती वंदना सिंह (मिसेज इंडिया इंटरनेशनल), अदिति चटर्जी (सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना), और शालिनी सिंह वत्स (प्रसिद्ध एंकर) ने अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शेष सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अदिति चटर्जी के कत्थक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।


आगामी कार्यक्रम  

आज शाम चित्रकला, मेहंदी और कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मधुलिका दिक्षित, रिति श्रीवास्तव और मनोज कुमार सिंह ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।



समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, सची कुमार शाह,हनुमंत राव मोरे,ताना जी पाटिल, चंद्रशेखर शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी,सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव,शुभम पाटिल,बसंत तामखडे़, सुभाष जगताप, शंकर भगत, दीपक सूर्यवंशी,संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली,प्रकाश मिशाल, अशोक शिंदे, डा कैलाश सिंह, विकास सहित अनेक गणेश भक्त शामिल रहे।। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने सफलतापूर्वक किया।



आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि मंगलवार को सांयकाल 6 बजे हल्दी कुमकुम और 7 बजे विजय बाल्मीकि ग्रुप का भक्ति नाटक होगा। इसके बाद 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ