वाराणसी में लालबाग के राजा के दरबार में सुंदरकांड पाठ से विश्व कल्याण की प्रार्थना



वाराणसी में लालबाग के राजा के श्री गणेश महोत्सव के दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना की।


वाराणसी के ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन, सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्री गणेश जी की विधिवत पूजा संपन्न हुई। इस मौके पर प्रसिद्ध विद्वान धन्नजय खुण्टे महाराज ने भगवान गणेश का पूजन कराया, जिसमें समिति के वरिष्ठ संरक्षक मानिक राव पाटिल और अन्य सदस्य शामिल रहे।

पूजन के बाद शेर वाली कोठी के अध्यक्ष सची कुमार शाह ने श्री गणेश जी की महाआरती कर समाज और विश्व के कल्याण की कामना की। रात्रि महाआरती आदिनाथ सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर द्वारिकाराम महाराज जी ने की। 



सुबह की शुरुआत ब्रह्म राष्ट्र मंडल के अध्यक्ष सचीन सनातनी के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ से हुई। मुख्य अतिथि सची कुमार शाह ने भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। इस पावन पाठ में भक्तों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी से विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

शाम के समय आयोजित फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता में कुल 47 प्रतियोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध एंकर शालिनी सिंह वत्स और डांस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया इंटरनेशनल, श्रीमती बंदना सिंह रहीं। विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विशेष सम्मान और आगामी कार्यक्रम

समारोह के दौरान अतिथि सचीन सनातनी को शेर वाली कोठी के अध्यक्ष सची कुमार शाह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य, सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, आंनदराव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, हनुमंत राव मोरे,तानाजी पाटिल, चंद्रशेखर शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी,सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव,शुभम पाटिल,बसंत तामखडे़, सुभाष जगताप, शंकर भगत, दीपक सूर्यवंशी,संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली,प्रकाश मिशाल, अशोक शिंदे, डा कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणेश भक्त शामिल रहे।

आगामी कार्यक्रम में सोमवार को चित्रकला, मेहंदी और कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो कि इस महोत्सव का आकर्षण रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ