महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर धमाकेदार सदस्यता अभियान का आगाज, पूरे प्रदेश में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू



महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरुआत, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 5 साल की सदस्यता के लिए 100 रुपये फीस।

विश्व मीडिया आरकेसोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़

रायपुर, 14 सितंबर 2024। महिला कांग्रेस अपने 40वें स्थापना दिवस पर धमाकेदार तरीके से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। 15 सितंबर 2024 से महिला कांग्रेस के इस ऐतिहासिक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी, जो पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत ने इसकी जानकारी दी।

इस अभियान के तहत हर वर्ग की महिलाएं मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट के बाद अगले 5 वर्षों तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती हैं। ऑनलाइन फीस जमा करते ही उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा। भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर यह अभियान प्रदेश के हर जिले में पहुंचाया जाएगा। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में कल 15 सितंबर को सभी जिलों में दोपहर 12 बजे नए महिला कांग्रेस सदस्यता ऐप का भी एक साथ शुभारंभ होगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, महिला कांग्रेस की प्रभारी शकुन डहरिया, महासचिव प्रगति वाजपेई, हाजरून बानो, अनुषा श्रीवास्तव, सचिव गंगा यादव और जिला अध्यक्ष ममता राय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

महिला कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान राजनीतिक रूप से सक्रिय महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वह कांग्रेस पार्टी के संगठन से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।


महिला कांग्रेस का यह डिजिटल सदस्यता अभियान महिलाओं के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का सुनहरा अवसर है। पार्टी द्वारा उठाया गया यह कदम नए सदस्यों को जोड़ने और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ