दिल्ली से गिरफ्तार: यूट्यूब के जरिए मेडिकल फ्रेंचाइजी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार



यूट्यूब पर मेडिकल फ्रेंचाइजी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मुख्य आरोपी सुरेश कुंती सिंह और शिव साहू गिरफ्तार।

विश्व मीडिया से आर.के.सोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़

रायपुर, 9 सितंबर: रेंज साइबर थाना रायपुर ने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेंचाइजी खोलने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सुरेश कुंती सिंह और उसके सहयोगी शिव नारायण साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यूट्यूब पर विज्ञापन के जरिए लोगों को धोखा देकर उनसे करोड़ों रुपये ऐंठने का काम कर रहे थे।

मुख्य आरोपी सुरेश कुंती सिंह गिरफ्तार

पूर्व में आरोपी सुरेश कुंती सिंह उर्फ सुरेश कुमार, जो दिल्ली निवासी है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। वह पहले से जेल में निरुद्ध था। रेंज साइबर थाना द्वारा अब तक विभिन्न प्रकरणों में करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बैंक खातों में होल्ड कराई गई है।

धोखाधड़ी का तरीका

प्रार्थी राजन असपिलिया ने रेंज साइबर थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अक्टूबर 2023 में यूट्यूब पर वर्क फ्रॉम होम से संबंधित जानकारी सर्च कर रहा था। इस दौरान उसने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेंचाइजी के संबंध में एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में "बीस हजार की नौकरी, फ्री में फार्मा हेल्थ एकेडमी से" जैसे लुभावने दावे किए गए थे।

प्रार्थी ने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर शिव साहू से संपर्क किया, जो फ्रेंचाइजी हेड के रूप में खुद को प्रस्तुत कर रहा था। इसके बाद उसे सीईओ सुरेश कुंती सिंह से बात कराई गई, जिसने खुद को दिल्ली स्थित हेड ऑफिस का बताया। सुरेश ने प्रार्थी से बायोडाटा मांगा और उसका 45 साल का फार्मा इंडस्ट्री का अनुभव देखकर उसे पूरे छत्तीसगढ़ का रिजनल हेड बनाने का प्रस्ताव दिया। प्रार्थी ने 14,30,000 रुपये की राशि अलग-अलग किश्तों में उनके बताए खातों में जमा की। 

1 नवंबर 2023 को प्रार्थी ने ऑरेंज हाईट्स, मोवा में सेंटर खोल दिया, लेकिन आरोपियों द्वारा न तो एक भी एडमिशन करवाया गया और न ही अन्य जिलों में सब सेंटर खोला गया। इसके बाद प्रार्थी लगातार शिव साहू से संपर्क में रहा, लेकिन उसे सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।

अन्य आरोपी शिव नारायण साहू गिरफ्तार

शिव साहू और सुरेश कुंती सिंह ने प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की। अनुमति प्राप्त करने के बाद, रेंज साइबर पुलिस थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 2/24 धारा 420, 34 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। आरोपी सुरेश कुंती सिंह को 14 जुलाई 2024 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, जबकि शिव नारायण साहू को 8 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

बैंक खाते होल्ड में

रेंज साइबर थाना के अपराध क्रमांक 14/24 में आईटी इंजीनियर के साथ हुई 88 लाख की ठगी के मामले में अब तक 57 लाख रुपये बैंक खाते में होल्ड कराए जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी
शिव नारायण साहू, पिता स्व. मुनेश्वर साहू, उम्र 44 वर्ष, पता: B 242, न्यू अशोक नगर, पूर्वी दिल्ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ