DM और SP जनप्रतिनिधियों को कहेंगे 'जी सर': मंत्री दिनेश प्रताप का फरमान, BJP पदाधिकारियों के फोन नम्बर भी सेव करना अनिवार्य!



मंत्री दिनेश प्रताप का फरमान: अब DM और SP को जनप्रतिनिधियों को 'जी सर' कहना होगा, BJP पदाधिकारियों के फोन सेव करना अनिवार्य।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दौरे पर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों के लिए नया फरमान जारी किया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि जिले के डीएम और एसपी को किसी भी जनप्रतिनिधि, खासकर सांसद और विधायकों का फोन नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि अगर किसी विधायक का फोन आता है, तो अधिकारियों को 'जी सर' कहकर जवाब देना होगा।

फोन नंबर सेव करने के निर्देश

मंत्री ने यह भी आदेश दिया कि कुशीनगर मंडल में जितने भी थानेदार, तहसीलदार, और एसडीएम हैं, उन्हें बीजेपी मंडल अध्यक्ष का नंबर अपने मोबाइल में सेव करना होगा। इसके अलावा, डीएम, एसपी, और एडीएम को भी बीजेपी जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों के नंबर सेव करने होंगे। मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि यदि भाजपा का कोई पदाधिकारी फोन करेगा, तो उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता और अधिकारियों को 'जी सर' या 'भाई साहब' कहकर बात करनी होगी।



अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कुशीनगर बीजेपी कार्यालय में आयोजित बैठक में यह फरमान सुनाया। इस बैठक में मंडल के सांसद, विधायक, और अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनावों के बाद, कई बीजेपी पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया था, जिससे पार्टी को चुनावी नुकसान हुआ। मंत्री के इस आदेश के बाद से राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ