पंडित ब्रह्मानंद बने बरेली मंडल अध्यक्ष



पंडित ब्रह्मानंद बने बरेली मंडल अध्यक्ष। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां, सभी ने दी बधाई।

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली मंडल की बैठक आज महानगर महिला मोर्चा के GGIC रोड स्थित कार्यालय पर कौशलानन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। 
बैठक को राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा विस्तार सतत प्रक्रिया है, जिससे नए नए सृजन होते हैं, जोकि समाज के लिए लाभकारी साबित होते हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कहा आज आवश्यकता है समाज को सक्रिय प्रदान करने की, इसके लिए कर्मठ,समर्पित, संघर्ष शील व्यक्तियों को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य योजना पर कार्य करना चाहिए, तभी राष्ट्र, क्षेत्र, समाज, परिवार व संगठन का उत्थान सम्भव है। 



इस मौके पर बैठक में पीलीभीत जिलाध्यक्ष श्री अशोक बाजपेई ने पंडित ब्रह्मानंद शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाने प्रस्ताव रखा जिसका बदायूं जिलाध्यक्ष अश्विनी भारद्वाज एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। उसके बाद 
प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने पंडित ब्रह्मानंद शर्मा को मंडल अध्यक्ष एवं कौशलानन्द पाण्डेय  को मंडल संरक्षक और अजय मिश्रा प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया। इस खुशी के मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारी का बरेली जिलाध्यक्ष गजेन्द्र पाण्डेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नवल किशोर त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र प्रसाद घिलडियाल, श्रीधर पाण्डेय, समन्वयन समितिके के अध्यक्ष रमेश तिवारी, महेश पाठक, इंजीनियर शिवदत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजीव शर्मा, आकाश नारायणन पाराशर, आयुष भारद्वाज, सूर्य कुमार अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारी का फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई और  शुभकामनाएं दी। 




कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेंद्र पांडेय ने की और संचालन महानगर अध्यक्ष महिला श्री मति आभा तिवारी जी ने किया l इस मौके पर बैठक में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं प्रमुख समाज सेवी और गणमान्य लोग मौजूद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ