राहुल गांधी जहां जाते हैं, कांग्रेस हारती है और बीजेपी जीतती है: हरियाणा में अनिल विज का बड़ा बयान




हरियाणा में अनिल विज ने कहा, राहुल गांधी जहां जाते हैं, कांग्रेस हारती है और बीजेपी की सरकार बनती है, कांग्रेस पर भी निशाना साधा।


हरियाणा में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म हो चुका है, और इसी बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। जैसे ही राहुल गांधी हरियाणा की धरती पर कदम रखे, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए एक बड़ा बयान दिया। विज ने कहा, "राहुल गांधी का हरियाणा में स्वागत है, क्योंकि उनके आने से कांग्रेस हारती है और बीजेपी जीतती है।"

विज ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी जब-जब जिस प्रदेश में गए हैं, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और बीजेपी ने सत्ता पर कब्जा जमाया है। विज के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला गया है।

हुड्डा और खड़गे पर जमकर निशाना
अनिल विज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी जमकर निशाना साधा। विज ने हुड्डा के उस बयान का मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान पर उनके पिता के हस्ताक्षर थे। विज ने पलटवार करते हुए कहा, "तभी तो कांग्रेस बार-बार संविधान बदलने की बात करती है। अगर आपके पिता के साइन संविधान पर हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप संविधान के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। पूरा देश संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देगा।"

विज ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, "कांग्रेस एक दो मुंहा सांप है। हरियाणा में नशाबंदी की बात करते हैं और हिमाचल में नशा उगाने की बात। यह कांग्रेस की दोगली राजनीति को साफ दर्शाता है।"

कांग्रेस पर तगड़ा पलटवार
विज ने कांग्रेस पर हमले की बौछार करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा से जनता को गुमराह करती आई है। चुनाव से पहले कुछ कहती है और सत्ता में आने के बाद कुछ और करती है। विज ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर भी तीखे तंज कसे और कहा कि आम आदमी पार्टी भी जनता को धोखा देने वाली पार्टी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ