सुप्रीम कोर्ट की बुलडोजर कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी:कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय बोले - भाजपा की नफरत की राजनीति पर कसा शिकंजा



सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की बुलडोजर कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी करते हुए संविधान का सम्मान करने की नसीहत दी है। 

विश्व मीडिया आरकेसोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़

रायपुर/ 03 सितंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले का स्वागत किया है, जिसमें भाजपा की नफरत की राजनीति के प्रतीक बन चुके बुलडोजर का कड़ा विरोध किया गया है। ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत का संचालन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान से ही होगा, और भाजपा की तानाशाही या नफरत की राजनीति इसे बदल नहीं सकती।


ठाकुर ने बताया कि भाजपा के नेता, जो चुनावों के दौरान बुलडोजर का प्रतीकात्मक उपयोग करके अपनी नीतियों को लागू करने की धमकी दे रहे थे, अब सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद भी इसी रवैये पर अड़े हुए हैं। यह संविधान की अवमानना का मामला है, और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को कानून का पालन सुनिश्चित करना चाहिए, न कि अदालत की अवमानना करना।


प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए गरीबों के मकान और दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उनके रोजी-रोटी के साधनों को नष्ट किया। ठाकुर ने कहा कि भाजपा की यह नीतियां जनविरोधी और संविधान विरोधी हैं, और सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भाजपा के नेताओं के लिए एक चेतावनी है।


सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय न केवल संविधान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश की न्याय प्रणाली की सशक्तता का भी प्रतीक है। अब देखना होगा कि भाजपा इस फैसले का सम्मान करेगी या अपनी नफरत की राजनीति को जारी रखेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ