बड़े उपहार के साथ शुरू होगा इस बार का त्योहारी सीजन..रोशन दुबे




हीरो कंपनी के वितरक ने ग्राहकों को किया सम्मानित।                                ‌‌   
सिद्धी विनायक हीरो आटो एजेंसी पर हुआ सम्मान का कार्यक्रम ।                                            ‌          

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट           

मछली शहर जौनपुर। रोडवेज के  निकट स्थित हीरो एजेंसी के डीलर सिध्दीविनायक ऑटो एजेंसी के द्वारा एक समारोह में ग्राहकों,ग्राम प्रधानों, पत्रकार बंधुओं,मिस्रियों और डीलरशिप से जुड़े कर्मचारियों को समारोह में सम्मानित किया गया।      

सिद्धिविनायक हीरो ऑटोकॉर्प एजेंसी के डायरेक्टर रोशन दुबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की 2006 में उनके पिता द्वारा इस एजेंसी की शुरुआत की गई थी ,तब महीने की 10 गाड़ी भी बेचना मुश्किल हो जाता था, लेकिन हीरो के प्रति ग्राहकों के असीम स्नेह और प्यार का नतीजा है कि आज बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री हो रही है और कंपनी द्वारा दिए गए टारगेट को पूरा करने में सफल हो पा रहे हैं।




हीरो बाइक फाइनेंस के एरिया सेल्स मैनेजर सोमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि फाइनेंस की आसान सुविधा उपलब्ध होने से ग्राहकों को गाड़ी खरीदने में आसानी हो रही है और उन पर एक मुश्त बोझ भी नहीं पड़ रहा है। 



इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों में शिव बहादुर ,प्रेम बिहारी यादव ,दयाचंद, रमाकांत, श्याम सिंह सरोज, मनोज यादव, बृजेश यादव गिरजा सरोज,अजय सरोज कपीस सरोज, कपूर चंद यादव के अलावा प्रमोद कुमार शर्मा ,सौरभ पटेल, अंकित मिश्रा, आलोक उपाध्याय ,दिलीप उपाध्याय, रूबी सिंह, बृजेश यादव, चंद्रशेखर ,लाल बहादुर पटेल आदि सैकड़ो लोगों को अंगस्तम पहनकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संजय कुमार सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ