UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी

 

यूपी में 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ, अलीगढ़ और झांसी सहित कई जिलों में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। जानें पूरी जानकारी।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें कौन कहां तैनात

उत्तर प्रदेश में 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसे बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। नए आदेशों के तहत, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, और उन्हें तत्काल अपनी नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कौन कहां तैनात?

1. शलभ माथुर - अलीगढ़ परिक्षेत्र के आईजी से ट्रांसफर होकर अब लखनऊ मुख्यालय में आईजी स्थापना बनाए गए हैं।
2. प्रभाकर चौधरी - अलीगढ़ परिक्षेत्र में आईजी के रूप में तैनात होंगे, पहले वे लखनऊ मुख्यालय में डीआईजी स्थापना के पद पर थे।
3. राजेश एस. - झांसी से शाहजहांपुर के एसपी पद पर भेजे गए हैं।
4. सुधा सिंह - गाजियाबाद से झांसी के एसएसपी के रूप में तैनाती दी गई है।
5. डॉ. यशवीर सिंह - सोनभद्र से रायबरेली के एसपी बनाए गए हैं।
6. सिद्धार्थ शंकर मीना - उन्नाव से प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त के पद पर भेजे गए हैं।
7. चारू निगम - औरैया से गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के रूप में नियुक्त की गई हैं।
8. अपर्णा गुप्ता - महोबा से लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात की गई हैं।
9. अशोक कुमार मीना - शाहजहांपुर से सोनभद्र के एसपी बनाए गए हैं।
10. दीपक भूकर - प्रयागराज से उन्नाव के एसपी के रूप में भेजे गए हैं।
11. अभिषेक कुमार अग्रवाल - रायबरेली से आगरा कमिश्नरेट में डीसीपी बनाए गए हैं।
12. कृष्ण कुमार - गोरखपुर से संभल के एसपी बनाए गए हैं।
13. कुलदीप सिंह गुनावत - संभल से प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी के रूप में भेजे गए हैं।
14. अभिजीत आर. शंकर - लखनऊ कमिश्नरेट से औरैया के एसपी बनाए गए हैं।
15. पलाश बंसल - अलीगढ़ ग्रामीण से महोबा के एसपी बनाए गए हैं।
16. अभिनव त्यागी - कुशीनगर से गोरखपुर नगर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किए गए हैं।
17. अमृत जैन - अलीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक से अलीगढ़ ग्रामीण में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में भेजे गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ