गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, दियावा महादेव मंदिर में सफाई कर महापुरुषों को नमन




गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने दियावा महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया, कार्यकर्ताओं ने सफाई कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछली शहर (जौनपुर): गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रसिद्ध दियावा महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर झाड़ू लगाई और मंदिर परिसर की सफाई की।

जिला मंत्री भाजपा, कमलेश सिंह ने बताया, "हमारी पार्टी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलती है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।"




भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने कहा, "इन महापुरुषों की आत्मा स्वच्छता में बसती है, और इस अभियान का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।"

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बरसठी शचींद्र श्रीवास्तव, संजय मौर्य, ज्ञान सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, रत्नेश दुबे, जय प्रकाश तिवारी, और नितिन दुबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना था। गांधी और शास्त्री जी का जीवन हमें साफ-सफाई और समाज के प्रति कर्तव्यों की प्रेरणा देता है, और भाजपा का यह अभियान उन्हीं मूल्यों का अनुसरण कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ