छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा: भूपेश बघेल, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव का सरकार पर तीखा हमला, जनता ने दिया जबर्दस्त समर्थन!






छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में भूपेश बघेल, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने सरकार की नाकामियों पर जनता का आक्रोश उजागर किया। यात्रा में जनता ने समर्थन दिया।

विश्व मीडिया आरकेसोनी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ


छत्तीसगढ़ – कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है। भूपेश बघेल, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए जनता के सामने उसकी नाकामियों को उजागर किया। यात्रा के दौरान जनता में सरकार के प्रति गुस्सा और आक्रोश देखने को मिला।

दीपक बैज ने सरकार को दी चुनौती

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले 10 महीने की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "अपराध बढ़ रहे हैं, महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।" न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस ने जनता के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है, जिससे सरकार घबरा गई है।

भूपेश बघेल का बड़ा बयान
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं, और भाजपा सरकार जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब न्याय चाहती है और कांग्रेस इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगी।

टीएस सिंहदेव का समर्थन

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि न्याय यात्रा ने जनता की आवाज को बुलंद किया है। उन्होंने राज्य में फैली असुरक्षा और सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाए। सिंहदेव ने कहा, "यह यात्रा सिर्फ शुरुआत है, इसे अंजाम तक पहुंचाना बाकी है।"

जनता का जोरदार समर्थन

न्याय यात्रा के दौरान हर जगह पर जनता का अपार समर्थन देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यात्रा ने सरकार की विफलताओं को उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ